आज का यह नया व आधुनिक युग विज्ञान के सैंकड़ों आविष्कारों के निर्माण की वजह से सरल व सुविधाजनक हो गया है। विश्व का आज ऐसा कोई क्षेत्र नही आज विज्ञान की पहुँच नहीं है, और जहां विज्ञान है वहाँ सब मुमकिन है।
विज्ञान ने समाज को एक नया आयाम दिया है, जहाँ हर रोज़ चमत्कार होते हैं। विज्ञान जगत में काफी प्रगति हुई है। विज्ञान इस दुनिया को नए-नए तकनीकों से लैस गैजेट्स और मशीनरी उपलब्ध कराई है।
सौरमंडल व ग्रह की जानकारी
विज्ञान की आज के युग मे जो भूमिका है उससे हम यह मालूम कर सकते हैं, कि अब स्कूल के पाठ्यक्रम में भी विज्ञान ने जगह ले लिया है। आज के बच्चे विज्ञान की वजह से हम पृथ्वी के सौर मंडल के बारे में जान पाए हैं। हमारे सौर मंडल आठ ग्रह और सूर्य शामिल हैं। ईन सबमें महत्वपूर्ण यह है कि विज्ञान ने हमारे ग्रह की उत्पति के ऊपर भी प्रकाश डाला है।
विज्ञान के कारण आज आम लोगों का जीवन बहुत हद तक सरल हो पाया है, और कई प्रकार से बेहतरी के परिवर्तन भी देखने को मिले हैं। जिनमें सबसे प्रथम महत्व परिवहन का है।
कोई भी यात्रा सम्भव
विज्ञान ने दूर की यात्रा को अब तय करना सरल बना दिया है। दूसरी बात, अब कोई भी यात्रा करने में ज़्यादा समय नहीं लगता। कई तेज गति के वाहन आज विज्ञान ने उपलब्ध कराये हैं। इन्ही वाहनों की ख़ातिर आज समाजिक स्तर पर विकास सम्भव हो पाया है। यह विज्ञान ही है जिसने भाप इंजन को विधुत इंजन में बदल दिया।
विज्ञान ने आज यातायात के हज़ारों साधन मुहय्या कराया है जिससे कोई भी यात्रा करना अब सम्भव हो गया है। मनुष्यों का एक या अब कोई भी यात्रा चाहे ज़मीन की यात्रा हो या आसमान की अब सुविधाजनक हो गया है।
लोग अब सालों व महीनों लगने वाले यात्रा को कुछ दिन या घंटों में पूरी कर लेते हैं। रेलवे के क्षेत्र में बहुत तरकी हुई है कई कई मिलों की गति तय करने वाले ट्रेने निर्मित हुई हैं। दुर्लभ किस्म के हवाई जहाज आज यातायात में इस्तेमाल हो रहे हैं। विज्ञान की सहायता से प्रतिदिन इनकी ररफ्तार और उपलब्धता में बेहतर विकास हो रहा है।
चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान
विज्ञान चिकित्सा के क्षेत्र में भी भिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किये हैं। आज कई लाइलाज बीमारियों का इलाज विज्ञान ने मुमकिन कर दिया है। विज्ञान के दरबार में सबकी फरियाद सुनी जाती है। ऐसे कई बीमारियां हैं जिनका पहले इलाज मुमकिन नहीं हो पाता था जैसे एड्स व कैंसर।
परन्तु आज इन्हीं बीमारियों के लिए डॉक्टर्स और दवाइयों की लाइन लगी हुई है। आज कई दुर्लभ कोशिकाओं की निर्माण की वजह से विज्ञान जगत ने बहुत सफलता पाई है।
विज्ञान के फायदे और नुकसान
क्योंकि हर सिक्के के दो पहलू देखते हैं उसी प्रकार विज्ञान के भी कई लाभ व हानि देखने को मिलते हैं। अगर कोई चीज़ फायदे लेकर आता है तो उसकी कोई न कोई खराबी भी होती है। एक तरफ जहाँ परमाणु की ऊर्जा बिजली के उत्पादन के लिए उपयोगी सिद्ध होता है करने के काम में आती है।
वहीं दूसरी इससे कई घातक हथियार निर्मित होते हैं जो मानव जीवन के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। कुछ समय पहले जापान में आए भूकंप की वजह से वहां के परमाणु रिएक्टर्स को काफी संख्यां में नुकसान और व विनाश देखने को मिला।
निष्कर्ष
विज्ञान एक समाज के लिए महत्वपूर्ण नींव है। आज के आधुनिक समय में विज्ञान ने हमारे ज़िन्दगी के हर मुश्किल चीज़ को सम्भव कर दिखाया है। यह विज्ञान का चमत्कार है जिसकी वजह से आज देश के प्रत्येक स्कूल में शिक्षा के माध्यम विज्ञान ने जगह की है।
इन स्कूलों में शिक्षक काफी कम उम्र से ही विज्ञान की शिक्षा देते हैं। आज का युग विज्ञान के बग़ैर अकल्पनीय है।
Pingback: विज्ञान का महत्व पर निबंध l Essay On Importance of Science -