कम्प्यूटर आज के इस आधुनिक युग की मानव निर्मित अविश्वसनीय वरदान है। कहते हैं जो मनुष्य के दिमाग से भी तेज कार्य करे वो कंप्यूटर है। यह नवीन तकनीक द्वारा बनाया गया एक मशीन है और लाखों नही करोड़ों की डेटा इसके मेमोरी में जमा कर सकता है।
ये सभी डेटा कई दिनों, कई महीनों व कई-कई वर्षों तक कंप्यूटर में सुरक्षित रहता है। क्योंकि इस नई रचना को इस्तेमाल करना बहुत ही ज़्यादा सरल है इसे किसी भी उम्र के लोग चला पाने में सक्षम हैं।
असम्भव कार्य भी संभव
कोई भी इसके कार्य करने की क्षमता पर विश्वास कर सकता है। इसके द्वारा के मनुष्य काफी तेजी और सरलता से बड़े से बड़ा कार्य मिनटों के अंदर समाप्त कर सकता है। बड़े राष्ट्र जैसे, रूस, जापान आदि में इस मशीन से काफी संख्यां में बड़ा कार्य हुआ है जो आज उस राष्ट्रों के विकास का करण है। इसे हम कहीं भी रख सकते हैं और कभी भी इस्तेमाल में ला सकते हैं ।
कंप्यूटर एक अमूल्य तकनीक है जिसको हर क्षेत्रों में इस्तेमाल में लाया जाता है। इससे हम कोई भी लंबी अवधि वाला कार्य कम समय कर सकते हैं। कंप्यूटर को जिस जगह पर कार्य के उद्देश्य से रखते हैं वहीं पर यह उच्च तकनीक की सहायता से श्रम को कम कर देता है।
हर क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग
कंप्यूटर का इस्तेमाल भिन्न-भिन्न कार्यों में करते हैं, शिक्षा विभाग से लेकर विज्ञान के क्षेत्र तक इसका इस्तेमाल होता आया है।
शिक्षा संस्थानों द्वारा कंप्यूटर का इस्तेमाल बच्चों को कंप्यूटर सिखाने और नए-नए चीजों पर प्रकाश डालने के लिए किया जाता है। दूसरी तरफ विज्ञान व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुए विकास की एकमात्र वजह कंप्यूटर है जिसका इस्तेमाल नई-नई वस्तुओं का निर्माण करने के लिए किया जाता है।
आजकल के युग में कंप्यूटर का इस्तेमाल किसी भी प्रकार का टिकट बुक करने से लेकर बिजली का बिल भरने, और कई विषयों पर कार्य करने के उपयोग में काम आता है। नए पीढ़ी के लोगों में कंप्यूटर द्वारा कार्य करना बहुत ही प्रभावी सिद्ध हुआ क्योंकि हमारा राष्ट्र नए विकास की राह पर चल पड़ा है।
राष्ट्रीय विकास सम्भव
इस नवीन व आधुनिक विकास के अलावा मनुष्य की कार्य क्षमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। कंप्यूटर द्वारा लोगों की जिंदगी काफी रफ्तारों वाली और आसान हो गयी है।
हम इससे विश्व का कोई भी कार्य बहुत ही सरकता से समझ व जान सकते हैं। कंप्यूटर पर काम करके हमारा कौशल व हुनर बहुत अच्छी तरह निखर जाएगा।
निष्कर्ष
आज के समय में हर इंसान इंटरनेट की सहायता से कंप्यूटर पर कार्य करने की ख्वाहिश रखता है। असलियत में आज के नवीन युग के लिए कंप्यूटर किसी वरदान से कम नहीं है।