पेड़ों के महत्व पर निबंध । Importance Of Trees Essay in Hindi

पेड़ प्रकृति की दी हुई बहुत ही लाभकारी और कीमती वरदान है क्योंकि इससे हमें शुद्ध हवा मिलती है।

अगर पेड़ों के गुण की व्याख्या करने जाएं तो आंकड़े कभी खत्म ही न हो क्योंकि हमारी पूरी धरती इन पेड़ों और इनसे बनने वाले चीजों पर आधारित है जैसे कोई बई सब्जी या ताजे फल, विधार्थियों की पढ़ाई के लिये जो किताबों का इस्तेमाल करते हैं वह भी पेड़ों के ही माध्यम हमें मिलती है।

पेड़एक वरदान

पेड़ प्रकृति की दी हुई सबसे खूबसूरत भेंट है जिसका इस्तेमाल हम सब को उचित प्रकार सर करना चाहिए क्योंकि यह  वृक्ष ही है जो हमें जीवन  की लगभग हर वस्तु प्रदान करता है और इसी कारन यह मनुष्यों का घनिष्ठ मित्र है।

हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम प्रत्येक दिन एक पौधा लगाएं और अपने इस खूबसूरत प्रकृति को और हरा-भरा बनाएं। पेड़ से हमें केवल लाभ ही नहीं बल्कि मनुष्यों के सही स्वास्थ्य का भी कारण है।

ऑक्सीजन जो सांस लेने के लिए आवश्यक है, पानी, खाने-पीने की  वस्तुएं, गाड़ी के चलने की तेल, कपड़े, पशुओं का भोजन आदि जैसे लाभ हमें पेड़ो के द्वारा हासिल है।

पेड़ों के माध्यम कई जीव-जन्तु अपना घर व ठीकाना ढूंढते हैं। ईन वृक्षों की अनुपस्थिति में  हम किसी भी वस्तु के होने कल्पना तक नहीं कर सकते।

प्राकृतिक संसाधन के लाभ

परन्तु मनुष्य इस से अपना लाभ लेना ही जानता है पर इसके संरक्षण के लिये तत्पर नहीं है। आज के हालात को देखकर अंदाजा होता है कि हम पेड़ों को सरंक्षण देना तो चाहते हैं परन्तु शायद उतनी कोशिश नहीं दिखा पा रहे हैं जितना करनी चाहिये।

हवाओं में कार्बन ऑक्साइड जैसी विषैली गैस को निकलने का अहम कार्य पेड़ ही करते हैं और वह उन गैस को खत्म करके हमें स्वच्छ ऑक्शन बना कर देते हैं। वैसे पेड़ ऑक्सिजन के अलावा भी कई प्रकार से हमारे लिए लाभदायक होते हैं।

गर्मी के दौरान में इंसान को बहुत पसीना आता है और उस समय केवल पेड़ की छाया ही है जो उसे आराम देता है। पक्षी हो या पशु सभी पेड़ की छाया के अंदर ही अपना घोंसला बनाते हैं।

पेड़ों से बनी वस्तुए

हमारे घरों में उपयोग होने वाली कई चीजें पेड़ों से हो निर्मित होती है जैसे कि बेड, कुर्सी, टेबल, इत्यादि। इन्हीं कारणों से  पेड़ हमारे लिए कई तरह से उपयोगी है, साथ ही काम का भी है।

पेड़ हमें कई लाभ देते है। वृक्षों के पत्ते, इसकी जड़ व इसकी लकड़ियां इन सभी का कुछ ना कुछ इस्तेमाल ज़रूर होता है। पेड की जो जड़े होती हैं यह जमीन के अंदर  तक फैली होती है, और यही1 कारण है कि यह भूस्खलन को रोकने में व बाढ़ की मिट्टी को निकालने  में भी मदद करता है।

अगर पेड़ों के गुणगान करें तो इसकी लिस्ट बहुत ही लम्बी है कुछ वृक्ष की जड़े जैसे मूली, गाजर इत्याद लोगों के खाने में इस्तेमाल होती हैं। नीम के वृक्ष का उपयोग लोग सुबह उठकर दातुन करने के लिए बहुत ही समय से करते आ रहे हैं। इसके अलावा बबूल के पेड़ का भी इस्तेमाल दातुन करने के लिए किया जाता है। नीम के पेड़ बहुत ही गुणकारी होते हैं जो काफी फायदेमंद सिद्ध होते हैं।

निष्कर्ष

कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जिनकी लकड़ी गुणकारी हो होने के साथ-साथ मजबूत भी होता है जिसे हम फर्नीचर बनाने में उपयोग करते है हैं।

मान लें, अगर पेड़ इस धरती पर मौजूद नहीं होते तो हमें छाया कौन देता और हमारा शुद्ध हवा में सांस लेना दुर्लभ हो जाता, बारिश नहीं बरसती जिससे फसल नही होते, फल, लकड़ी, फूल व सब्जियां जैसी ज़रूरी।  वस्तुए कभी नही प्राप्त होते। हमारी यह प्रकृति इतनी सुंदर भी नही होती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top